भारत

HP: पेंशन-बकाया राशि लाभ न मिलने से पेंंशनर नाराज

Shantanu Roy
11 Feb 2025 11:38 AM GMT
HP: पेंशन-बकाया राशि लाभ न मिलने से पेंंशनर नाराज
x
Parwanoo. परवाणू। पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन परवाणू ईकाई की बैठक हिमाचल पथ परिवहन निगम परवाणू स्थित काली माता मंदिर में हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ नेता अमर सिंह ठाकुर ने की। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के चेयरमैन नानक शांडिल ने कहा कि निगम के कर्मचारियों को आज तक जनवरी माह की पेेंशन न मिलने से सभी वरिष्ठ नागरिक बहुत परेशान हैं। परिवहन निगम के समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने वित्तीय लाभ समय पर न मिलने से काफी चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त हैं, ऐसी स्थिति में अपना चिकित्सा उपचार करवाने में असमर्थ हैं। सरकार की पूर्व में की गई घोषणाओं के अनुसार पेंशनरों को नौ करोड़ रुपए की राशि का एक भी पैसा नही मिला जो कि बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों के वित्तीय लाभ प्राप्त करने के लिए परिवहन निगम के पेंशनरों के दो संगठन पैंशनर कल्याण संगठन व पेंशनर कल्याण मंच का विलय पंाच फरवरी को बिलासपुर में आयोजित संयुक्त बैठक में
हुआ।


जिसमें कल्याण संगठन के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर को संयुक्त संघर्ष समिति का सचिव तथा पेंशनर कल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष बृज लाल ठाकुर को मीडिया प्रभारी का दायित्व सर्व सम्मति से दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक आयोजित कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी तथा प्रबंधन को मांगों के समाधान हेतु नोटिस दिया जाएगा। उधर, बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान देव राज ठाकुर ने कहा कि सरकार और प्रबंधन परिवहन पेंशनर की अनदेखी कर रहे हैं। जिसके कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। सरकार द्वारा बड़ी बड़ी घोषणाएं की गई परंतु धरातल पर कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि पेंशन का स्थायी समाधान शीघ्र किया जाए तथा पेंशनरों की सभी देनदारियां एक मुश्त दी जाए। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पेंशनरों/कर्मचारियों के हितों में आए फैसलों को लागू किया जाएं। इस बैठक में हरदेव ठाकुर, शिव दयाल, राम स्वर्ण ठाकुर, बलदेव राज मैहता, जोगिंदर सिंह, परस राम, सुशील कुमार, रामेश्वर दास, जगदीश सिंह, ठुणियां राम, नेक राम, नारायण सिंह, योग राज शर्मा गोपाल दास वर्मा, विजय कुमार गांधी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Next Story