भारत

HP: सामान का एक्सट्रा किराया वसूलने का विरोध

Shantanu Roy
18 Oct 2024 11:59 AM GMT
HP: सामान का एक्सट्रा किराया वसूलने का विरोध
x
Sarkaghat. सरकाघाट। सरकाघाट में आयोजित माकपा सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम द्वारा बस यात्रियों से बैग के लिए अतिरिक्त किराया वसूलने के फैसले का विरोध किया गया। सम्मेलन में पार्टी ने इस निर्णय को तुरंत रद्द करने की मांग की। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला सचिव और राज्य सचिवमंडल सदस्य कुशाल भारद्वाज ने किया, जबकि अध्यक्षता सुरेश शर्मा, करतार सिंह चौहान और प्रमिला ठाकुर ने की। भूपेंद्र सिंह द्वारा पेश प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ, जिसमें सरकार की नीतियों की आलोचना की गई। भारद्धाज ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारें लगातार जनविरोधी फैसले ले रही हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने चुनावी वादों के विपरीत काम किया है।


जैसे बिजली और पानी के बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार ने पिछले साल बारिश से उजड़े परिवारों को जमीन देने का वादा किया था, लेकिन अभी तक उन्हें किराए तक की राहत नहीं दी गई है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी खऱाब है, विशेषकर धर्मपुर और सरकाघाट में। साथ ही, आवारा पशुओं की समस्या और राष्ट्रीय उच्च मार्ग के निर्माण में अनियमितताओं का भी कोई समाधान
नहीं हो रहा है। सम्मेलन में सरकार की नीतियों के खिलाफ अभियान छेडऩे की घोषणा की गई। माकपा ने 11 नवंबर को खंड स्तरीय, 14 नवंबर को जिला स्तरीय रैली और 28 नवंबर को शिमला में राज्य स्तरीय प्रदर्शन आयोजित करने का फैसला लिया है। पार्टी ने सरकाघाट और धर्मपुर कमेटियों का पुनर्गठन किया, जिसमें भूपेंद्र सिंह को पुन: सचिव चुना गया। नए सदस्य सुरेश शर्मा, दिनेश ठाकुर, मॉन सिंह, प्रकाश सकलानी, प्रमिला ठाकुर और अन्य को शामिल किया गया।
Next Story