भारत

HP: विश्व मानक दिवस पर अधिकारियों कर्मचारियों को दिलाई शपथ

Shantanu Roy
16 Oct 2024 11:03 AM GMT
HP: विश्व मानक दिवस पर अधिकारियों कर्मचारियों को दिलाई शपथ
x
Chamba. चंबा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने सोमवार को उपायुकत कार्यालय परिसर में विश्व मानक दिवस के अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो के निर्धारित मानकों की अनुपालना करने को लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई। अमित मैहरा ने कहा प्रत्येक वर्ष 14 अक्तूबर को विश्व मानक दिवस मनाया जाता है।

इसका उद्देश्य उपभोक्ता, नियामक और उद्योग के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था में मानकीकरण की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह दिवस उत्पादों का मानकीकरण सुरक्षा, दक्षता और नवाचार को बढ़ावा देता है। अधिकारियों-कर्मचारियों ने भारतीय मानक ब्यूरो के माध्यम से अपना पूरा योगदान देने की शपथ लेते हुए परिवार के सभी सदस्यों तथा अपने आसपास के लोगों द्वारा दैनिक जीवन में भी मानकों के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
Next Story