भारत

HP: 10 दिन से मस्सल की लापता महिला का कोई सुराग नहीं

Shantanu Roy
3 Oct 2024 11:04 AM GMT
HP: 10 दिन से मस्सल की लापता महिला का कोई सुराग नहीं
x
Nagrota Bagwan. नगरोटा बगवां। गत 22 सितंबर से नगरोटा बगवां थाना क्षेत्र के गांव ओच मस्सल की 54 वर्षीय लापता महिला का आज 10 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया। हालांकि नगरोटा बगवां पुलिस ने सूचना मिलते ही अपने प्रयास शुरू कर दिए थे तथापि सफलता न मिल पाने के चलते बुधवार को उपमंडलीय पुलिस अधिकारी अंकित शर्मा की अगुवाई में बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चलाया गया। एक साथ 50 जवानों ने समीपवर्ती जंगल, मैदान, हाई-वे नदी, नालों का चप्पा-
चप्पा छान मारा।


यहां तक कि सर्च आपरेशन में ड्रोन की मदद भी ली गई। बरसात के चलते वन क्षेत्र में बढ़ती घास से जवानों को दिक्कत आई लेकिन कई घंटों की मशक्कत के बाद अभियान को अंजाम से पहले ही रोकना पड़ा। डीएसपी अंकित ने बताया कि पुलिस की कई टीमें एक स्थान पर संभावित स्थानों पर खोज कर रही हैं तथा फोन ट्रेसिंग के लिए साइबर एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है। उन्होंने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। जानकारी के मुताबिक उक्त महिला घर मे अकेली रहती थी।
Next Story