भारत

HP News: महिलाओं को बताए एनीमिया से बचने के उपाय

Shantanu Roy
18 July 2024 11:15 AM GMT
HP News: महिलाओं को बताए एनीमिया से बचने के उपाय
x
Paonta Sahib. पांवटा साहिब। पांवटा साहिब में भारत विकास परिषद संस्था द्वारा एनीमिया मुक्त भारत के तहत गोंदपुर स्थित मेडिफोर्स यूनिट-2 में कैंप लगाया गया। इस प्रोजेक्ट में महिलाओं के खून की मात्रा की जांच की गई। जिन महिलाओं में खून की मात्रा कम पाई गई उन्हें संस्था की और से गुड़ एवं चने खाने के लिए दिए गए। साथ ही महिलाओं को यह भी बताया गया कि खून की मात्रा को किस आहार से पूरा किया जा सकता है। इस दौरान
भारत विकास
परिषद के अध्यक्ष अनिल सैणी ने बताया कि इस कैंप में 202 महिलाओं के खून की जांच की गई।

सभी महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देकर उनको जागरूक किया। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद आगे भी ऐसे शिविर लगाता रहेगा, ताकि महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिलती रहे। इस अवसर पर संस्था की तरफ से संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार सैणी, महिला संयोजिका भूपेश धीमान, प्रोजेक्ट चेयरमैन डा. शैल सहगल, सह-संयोजिका वीना गौड़, प्रांत से प्रभारी सर्व शक्ति भटनागर, एकता गुप्ता, रेणु सिंघल, सुमन गुप्ता, अर्चना उधवानी, डा. संजीव सहगल, डा. संजीव गुप्ता, अमित, सचिव नीरज उधवानी, शांतिस्वरूप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Next Story