भारत

HP NEWS: नवनियुक्त शिक्षकों का लिया पोस्ट टेस्ट

Shantanu Roy
5 Sept 2024 4:45 PM IST
HP NEWS: नवनियुक्त शिक्षकों का लिया पोस्ट टेस्ट
x
Hamirpur. हमीरपुर। समग्र शिक्षा और शिक्षा विभाग द्वारा डाइट हमीरपुर में आयोजित 15 दिवसीय इंडक्शन ट्रेनिंग का बुधवार को समापन हो गया। सबसे पहले नवनियुक्त अध्यापकों का पोस्ट टेस्ट लिया गया। तीन घंटे के इस टेस्ट में 64 अध्यापकों ने भाग लिया। इंडक्शन ट्रेनिंग का समापन जिला परियोजना अधिकारी मदन लाल बन्याल की अध्यक्षता में हुआ। इसमें प्रतिभागियों द्वारा फीडबैक दिया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि यह ट्रेनिंग हमारे लिए बहुत मायदे
मंद साबित
होगी और इसका फायदा छात्रों को होगा और विभाग द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं को अपने-अपने स्कूलों में लागू करेंगें और छात्रों के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगें। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी मदनलाल बनयाल ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों ने इन 15 दिनों में जो सिखा वह उसे अपने-अपने स्कूलों में लागू करें और नए-नए शिक्षण गतिविधियों और गतिविधियों से विज्ञान जैसे कठिन विषय को रोचक बनाएं, ताकि छात्र पढऩे में रूचि दिखाएं। जिला समन्वयक पुनीत कुमार ने कहा कि इस ट्रेनिंग का उद्देश्य शिक्षकों को नए कौशल और ज्ञान से अवगत करवाना था, ताकि वह अपने छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर सकें।
Next Story