x
Shimla. शिमला। प्रदेश में बनाए गए धान खरीद केंद्रों में एक माह में दस नवंबर तक किसानों से 24425.34 एमटी धान की फसल की खरीद की गई है। प्रदेश में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा बनाए गए केंद्रों में धान और रागी की फसल खरीद की जा रही है। प्रदेश के किसानों को धान की फसल का अब तक किसानों को 40.66 करोड़ का भुगतान जारी किया गया है। धान और रागी की फसल की खरीद करने के लिए बुकिंग के पोर्टल खोल दिया गया है। प्रदेश में किसानों से धान खरीदने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश में 19 धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। किसान धान की फसल बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर धड़ाधड़ पोर्टल बुक हो रहे हैं। प्रदेश भर में बनाए गए धान खरीद केंद्रों में फसल बेचने के लिए 7613 किसानों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। 7613 में से 7553 पंजीकरण वेरिफाई किए गए हैं। इसके अलावा 7627 किसानों को टोकन जारी किए गए हैं।
धान खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण करने के लिए विभाग ने एचपी पीपीपी डॉट एनआईसी डॉट इन पोर्टल का लिंक तैयार किया है। विभाग के इस पोर्टल पर धान खरीद से जुड़ी जानकारी उपलब्ध है। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा किसानों से धान की फसल खरीदने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश के धान खरीद केंद्रों में 31 दिसंबर तक धान की खरीद की जाएगी। धान की फसल का 2320 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य तय किया गया है। प्रदेश में किसानों से धान खरीद के लिए 19 मंडिया बनाई गई हैं, जिसमें एपीएमसी पांवटा साहिब, धौलाकुंआ सिरमौर, एपीएमसी रामपुर, मलपूर बद्दी सोलन, एचपीएससीएससी चिडग़ांव शिमला, अनाज मंडी फतेहपुर, रियाली, एचपीएससीएससी गडाऊन ददाहु, एचपीएससीएससी गडाऊन हरिपुरधार सिरमौर, एचपीएससीएससी गडाऊन कवार, एचपीएससीएससी गडाऊन सलूनी चंबा, एचपीएससीएससी गडाउन शिलाई, एचपीएससीएससी गडाऊन तीसा, मार्केट यार्ड नालागढ़, मार्केट यार्ड टकारला, मीलवां, नगरोटा बगवां कांगड़ा, रियाली, औद्यागिक क्षेत्र टाहलीवाल ऊना में धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। विभाग द्वारा किसानों के पंजीकरण लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है। विभाग के इस पोर्टल पर धान खरीद से जुड़ी सभी तरह की जानकारी उपलब्ध हैं।
Next Story