भारत

HP NEWS: 151 यात्रियों का अंतिम जत्था श्रीखंड रवाना

Shantanu Roy
28 July 2024 12:01 PM GMT
HP NEWS: 151 यात्रियों का अंतिम जत्था श्रीखंड रवाना
x
Nirmand. निरमंड। अधिकारिक रूप से 14 से 27 जुलाई तक चलने वाली ‘श्री खंड महादेव’ की कठिन पवित्र यात्रा के 14वें दिन आज 27 जुलाई को सांय चार बजे तक श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट व प्रशासन की टीम द्वारा 151यात्रियों को पंजीकृत कर 18570 फुट की ऊंचाई पर स्थित ‘श्री खंड महादेव’ की 70 फुट ऊंची पवित्र शिवलिंग के दर्शनों के लिए रवाना किया गया है, जिनमें 143 पुरूष और आठ महिला यात्री शामिल हैं। आज भेजे गए 151 यात्रियों में से 115 यात्रियों का आज बेस कैंप सिंहगाड में ऑफ लाइन पंजीकरण किया गया है, जबकि 36 यात्रियों ने आज अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। बेस कैंप सिंहगाड़ में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट संजय वर्धन ने यात्रा को लेकर आज सांय 4 बजे मिडिया के लिए जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश, देश व विदेश से प्रतिदिन आ रहे सैंकड़ों श्रद्धालुगण अपना पंजीकरण करवाकर प्रतिदिन बेस कैंप सिंहगाड़ से यात्रा के लिए यात्रा
नियमानुसार रवाना हो रहे हैं।

श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि यात्रा के 14वें दिन आज सांय चार बजे तक यात्रा के बेस कैंप सिंहगाड़ में कुल 8702 यात्रियों का पंजीकरण दर्ज किया गया है, जिनमें 8348 पुरूष व 354 महिला यात्री शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आज यात्रा के अंतिम दिन यात्रियों की पंजीकरण प्रक्रिया बेस कैंप सिंहगाड़ में देर रात तक जारी रहेगी, तथा देर रात तक पंजीकृत तमाम यात्रियों के अंतिम जत्थे को कल तडक़े 28 जुलाई को श्री खंड महादेव की यात्रा पर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री खंड महादेव यात्रा के लिए तैनात तमाम अधिकारी, कर्मचारी, रेस्क्यू टीमें, मेडिकल टीमें, पुलिस, होमगार्ड के जवान, एनडीआरएफ , एसडीआरएफ व पर्वतारोहण संस्थान मनाली की टीमें यात्रा के अंतिम जत्थे की वापसी तक एक अगस्त तक श्री खंड महादेव यात्रा के प्रत्येक सेक्टरों में अपनी-अपनी डयूटीयों पर बने रहेंगे।
Next Story