भारत

HP News: पहला सोमवार, शिव के रंग में रंगा ऊना

Shantanu Roy
23 July 2024 11:05 AM GMT
HP News: पहला सोमवार, शिव के रंग में रंगा ऊना
x
Una. ऊना। सावन माह के पहले सोमवार को जिला ऊना के समस्त शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से ही शिवालयों में श्रद्वालुओं की लंबी कतारें जुटनी शुरु हो गई थी। महिलाओं, बच्चों, पुरूषो व बुजुर्गाे ने भगवान भोले शकंर के दर्शन कर उनका आर्शीवाद लिया। भक्तों ने शिवालयों में कतारबद् होकर भोले शकंर की पवित्र पिंडी पर जल, पुष्प, चना, शक्कर, बिल पत्री व धूप अर्पित कर मंगल कामनाएं की। चताड़ा गांव में स्थित प्राचीन बनौड़े महादेव मंदिर में भी दूर-दराज से आए श्रदालुओं ने माथा टेका। चताड़ा के प्राचीनतम शिव मंदिर भोले शकंर के
जयकारों से गूंज उठा।

इसके अलावा महादेव मंदिर कोटला कलां में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने लाईनों में लगकर भोलेनाथ की पावन पिंडी पर जलाभिषेक किया। इसके अलावा ऊना मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में शिव मंदिर में सुबह से ही भोले शंकर के जयकारे गूंज रहे थे। भगवान शिव के प्रिय पवित्र सावन माह के पहले सोमवार को शिव भक्ति का ऐसा रंग चढ़ा कि उपमंडल गगरेट का हर कस्बा व गांव शिवमय हो गया। सोमवार पौ फटने से पहले ही उपमंडल गगरेट के तमाम शिवालय बम-बम भोले के उद्घोषों से गुंजायमान हो उठे। प्राचीन द्रोण महादेव शिव मंदिर शिवबाड़ी में शिव भक्तों का ऐसा हजूम उमड़ा कि पलक झपकते ही शिवालय के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। शिव भक्तों ने पवित्र शिवलिंग का जलाभिषेक कर आर्शीवाद पाने का प्रयास किया।
Next Story