भारत

HP NEWS: नई दिल्ली में हिमाचल के विकास पर चर्चा

Shantanu Roy
30 July 2024 10:07 AM GMT
HP NEWS: नई दिल्ली में हिमाचल के विकास पर चर्चा
x
Shimla. शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं, जहां वह केंद्रीय नेताओं से मिल रहे हैं। इसी कड़ी में जयराम ठाकुर मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल के विकास से संबंधित विषयों पर सार्थक चर्चा की। माननीय केंद्रीय मंत्री ने हिमाचल के विकास हेतु हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया है।
Next Story