भारत

HP News: मंडी के तेरंग में लापता मां-बेटी के शव मिले

Shantanu Roy
4 Aug 2024 10:06 AM GMT
HP News: मंडी के तेरंग में लापता मां-बेटी के शव मिले
x
Mandi. मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी में 31 जुलाई को बादल फटने से तबाही आई थी। जिसके बाद पधर के तेरंग गांव में कई लोग लापता हो गए। लापता लोगों को ढूंढ़ने के लिए सर्च अभियान चौथे दिन भी जारी है। सर्च अभियान के दौरान रविवार को लापता मां-बेटी के शव मिले हैं। इससे पहले शनिवार को भी हादसे वाले स्थान पर एक महिला का शव बरामद हुआ था। अब तक 8 शव बरामद हो चुके हैं।
Next Story