भारत

HP: ट्रिपल आईटी ऊना में होनहारों को मेडल

Shantanu Roy
8 Sep 2024 11:01 AM GMT
HP: ट्रिपल आईटी ऊना में होनहारों को मेडल
x
Una. ऊना। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान सलोह (ऊना) में छठें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इसरो सैटेलाइट सेंटर, बेंगलुरु के पूर्व निदेशक पद्मश्री डॉ. माइलस्वामी अन्नादुराई ने मुख्य अतिथि के रूप में वर्चुअल रूप से जुड़े। इस मौके पर वर्ष 2019 व 2020 के स्नातक बैचों को उतीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पद्मश्री डॉ. माइलस्वामी अन्नादुराई ने स्नातकों को बधाई दी और उनके कौशल और ज्ञान का उपयोग राष्ट्र की प्रगति में योगदान करने बारे प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे गरीबी, भ्रष्टाचार, और पुरानी सोच को मिटाकर, साथ ही ग्रामीण-शहरी असमानता को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका
निभाएं और राष्ट्र को मजबूत करें।


ऊना के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष रवि शर्मा ने संस्थान की प्रगति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। स्नातकों को अपने व्यावसायिक जीवन में ईमानदारी और नवाचार के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। संस्थान निदेशक प्रोफेसर मनीष गॉड ने स्नातक छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से महामारी के दौरान उनकी शैक्षणिक यात्रा के दौरान आई चुनौतियों को स्वीकार किया और उनकी दृढ़ता और समर्पण की प्रशंसा की। कुल मिलाकर 260 छात्रों ने स्नातक किया। जिनमें से 114 कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग से, 88 इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग से, और 58 सूचना प्रौद्योगिकी आईटी से थे। इन स्नातकों में से 2019 और 2020 बैचों के 18 छात्रों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पदक से सम्मानित किया गया है।
Next Story