भारत

HP: नाहन शहर की गिरि पेयजल योजना की लाइन टूटी

Shantanu Roy
7 Sept 2024 5:42 PM IST
HP: नाहन शहर की गिरि पेयजल योजना की लाइन टूटी
x
Nahan. नाहन। बीते 24 घंटे की बारिश के बीच जिला हैडक्र्वाटर नाहन की गिरी-उठाऊ पेयजल योजना की पेयजल सप्लाई लाईन टूट गई है। जिसमें आगामी दो-तीन दिनों तक नाहन शहर को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। हंलाकि इस बीच जलशक्ति विभाग ने शहर की पेयजल सप्लाई को सुचारू करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य आंरभ कर दिया है।

जानकारी अनुसार गिरी नदी से नाहन शहर की उठाउ पेयजल योजना शुक्रवार सुबह भारी भूस्खलन के साथ जैथलधाट-धौण के बीच टूट गई है। जिसे जलशक्ति विभाग द्वारा युद्धस्तर पर रिपेयर किया जा रहा है। इस बीच पेयजल आपूर्ति में टाईम लग सकता है। अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग मंडल नाहन जगवीर वर्मा ने बताया कि नाहन शहर की उठाऊ गिरी पेयजल योजना धौण के पास लैंड स्लाइड के चलते टूट गई है। जिसे सुचारू करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं शहर में इस दौरान दो-तीन तक पेयजल सप्लाई बाधित हो रहेगी। जिसमें उपभोगक्ता से भी सहयोग की अपील की है।
Next Story