भारत

HP: ट्रैफिक के लिए खुली कोटला टनल, सफर सुहाना

Shantanu Roy
5 Sept 2024 5:09 PM IST
HP: ट्रैफिक के लिए खुली कोटला टनल, सफर सुहाना
x
Jawali. जवाली। कोटला-सोलदा संपर्क मार्ग के धंस जाने के कारण पंचायत सोलदा, त्रिलोकपुर, नियांगल, बाड़ा व जोलना के बाशिंदे अब कोटला सुरंग से होकर आवागमन कर रहे हैं। 700 मीटर लंबी सुरंग के अंदर का दृश्य काफी मनमोहक दिख रहा है तथा हर किसी का मन बार-बार इस सुरंग में जाने को कर रहा है। सुरंग के अंदर घुसते ही जगमगाती लाइटों से जन्नत का नजारा दिखता है। इस सुरंग में दो लेन बनी हुई हैं तथा हर लेन से एक ही समय में दो.दो वाहन आ.जा सकते हैं। सुरंग से आवागमन करने वाला हर वाहन चालक इस कार्य की प्रशंसा करता नहीं थकता है। वाहन चालक सुरंग के अंदर वाहनों को रोककर रिल्स बनाने व
सेल्फी लेते हुए दिखते हैं।


बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक भी इस सुरंग के नजारे को कैमरों में कैद करके ले जा रहे हैं। एसपी नूरपुर के दिशानिर्देश पर शराब पीने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा । एक ट्रक ड्राइवर कर्ण सिंह , जो कंडवाल से नगरोटा सूरियां जा रहा था कि रैहन पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई भजन जरियाल के नेतृत्व में उनकी टीम में शामिल एचएचसी दिनेश कुमार, आरक्षी यातायात इकाई गुरदीप सिंह ने शराब पीकर गाड़ी चलाने पर उसका चालान किया। इससे पहले पुलिस की टीम द्वारा मोटर साइकिल एचपी-38सी-3708 के चालक का भी शराब पीकर गाड़ी चलाने पर चालान किया। वहीं, निवासी पंजाहाड़ा एक स्कूटी चालक का भी शराब पीकर गाड़ी चलाने पर चालान किया गया।
Next Story