भारत

HP: केलांग के उमेश शर्मा मोरक्को में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

Shantanu Roy
10 Oct 2024 11:59 AM GMT
HP: केलांग के उमेश शर्मा मोरक्को में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व
x
Keylong. केलांग। मोरक्को के मारकेच में 13 से 19 अक्तूबर तक अंतरराष्ट्रीय परिवहन श्रमिक संगठन इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट वक्र्स फेडरेशन के 46वें सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग क्षेत्र में कार्यरत उमेश कुमार शर्मा इसमें देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। सम्मेलन में दुनिया भर के लगभग 150 देशों के परिवहन उद्योग से जुड़े परिवहन, रेलवे, मेट्रो परिवहन, पर्यटन परिवहन, हवाई जहाज, समुद्री जहाज उद्योग से जुड़े विभिन्न श्रमिक संगठनों के
प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।


सम्मेलन में भारत में सार्वजनिक परिवहन उद्योग से जुड़े परिवहन कर्मचारियों की कार्य स्थल पर कार्य करने की स्थिति पर चर्चा होगी। उमेश शर्मा 39 सालों में परिवहन निगम के अपने लंबे कार्यकाल में लगभग 30 सालों से निगम के कर्मचारी हित में इंटक संगठन के माध्यम से कार्य कर रहे हैं। परिवहन कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष, इंटक हिमाचल प्रदेश के महामंत्री और अखिल भारतीय परिवहन संगठन के मंत्री भी हैं।
Next Story