भारत

HP: कंवर हरि सिंह ने समाज सेवा को दिया नया आयाम

Shantanu Roy
28 July 2024 11:20 AM GMT
HP: कंवर हरि सिंह ने समाज सेवा को दिया नया आयाम
x
Una. ऊना। हिमोत्कर्ष संस्था के संस्थापक रहे स्र्वगीय कंवर हरि सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा स्थानीय सुविधा पैलेस होटल में श्रद्वाजंलि व सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त जतिन लाल मुख्यातिथि तथा पूर्व विधायक ओपी रत्न व जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। जबकि विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर स्वर्गीय कंवर हरिसिंह को भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यातिथि उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि कंवर हरि सिंह ने समाज सेवा के क्षेत्र को नया आयाम दिया तथा हिमोत्कर्ष का ऐसा वटवृक्ष लगाया। पीडि़तों व वंचितों को सहारा
प्रदान कर रहा है।

कार्यक्रम को जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल, हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर, महासचिव ठाकुर यशपाल सिंह, महिला मंच अध्यक्ष दीपशिखा कौशल व जिलाध्यक्ष कर्णपाल मनकोटिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर, ठाकुर यशपाल, दीपशिखा कौशल, करणपाल , प्रो.बीके , एमएम गर्ग, अश्विनी सैणी, रविंद्र डोगरा, यौगेश कौशल , रजनीश डोगरा, विजय साहनी, शेषपाल ठाकुर,डा.जागृति दत्ता, रेखा जसवा ल, लवली जसवाल, सुरेश कुमार, नरेंद्रजीत सिंह , चंद्रशेखर, सीडीपीओ कुलदीप दयाल, ओसी शर्मा, सुरेश , कृष्ण ठाकुर, विनोद , पीएस जसवाल, डा.सतीश , अशोक ऐरी, ईशान ऐरी,अजय , रजनीश लूंबा, पूजा कपिला, रमा कंवर, कविता गोयल, मंजू , अनूपा ठाकुर, मीना, सोनिया, कमला, विकास कौंडल, रोटरी क्लब ऊना के पूर्व प्रधान ब्रजिंद्रजीत सिंह गोल्डी, भारत विकास परिषद के सचिव संजीब अग्रिहोत्री,युवा सेवा क्लब के प्रधान मोहन लाल,गुरू का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष अश्विनी जैतक,सचिव राजीव भनोट व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Next Story