भारत

HP: पुणे में हिमाचली मिलन

Shantanu Roy
7 Sep 2024 10:26 AM GMT
HP: पुणे में हिमाचली मिलन
x
Pune. पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में बसे हिमाचलियों ने हिमाचली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें पुणे में कार्यरत वर्किंग प्रोफेशनल्स, बिजनेसमैन और आईटी पेशेवरों में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन सूर्या कंपनी समूह के सीईओ दीपक सूद और उनकी धर्मपत्नी पूजा सूद द्वारा किया गया। पूजा सूद ने बताया की इस कार्यक्रम का आयोजन पुणे में बसे हिमाचलियों को भावनात्मक रूप से एक सूत्र में पिरोने के लिए किया गया। उन्होंने बताया की पुणे में बसे हिमाचली एक व्हाट्सऐप ग्रुप के
माध्यम से जुड़े हैं।


जहां वे पुणे में हिमाचलियों को पेश आ रही दिक्क्तों को साझा करते हैं और अपने अनुभव और संसाधनों के माध्यम से एक दूसरे की मदद करते हैं। ग्रुप के माध्यम से पुणे ने नए आए हिमाचली युवकों को नौकरी, फ्लैट या अन्य अनेक मुद्दों पर सभी हिमाचली मिल कर हर संभव मदद करने का प्रयत्न करते हैं और अनेक मामलों में कामयाब भी हो जाते हैं, जिससे नए हिमाचलियों को आसानी हो जाती है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिकत ग्रुप में हिमाचल प्रदेश में ताजा घटनाक्रम और हिमाचल प्रदेश की सांस्कृति और पर्यटन को बढ़ाबा देने के लिए भी प्रयास किए जाते हैं। उनका संगठन पूरी तरह गैर राजनीतिक है और इसके एक मात्रा मकसद हिमाचल की समृद्धि और विकास हैं।
Next Story