भारत

HP: देश में प्राकृतिक खेती को नई दिशा देंगे हरिमन शर्मा

Shantanu Roy
13 Feb 2025 11:35 AM GMT
HP: देश में प्राकृतिक खेती को नई दिशा देंगे हरिमन शर्मा
x
Bilaspur. बिलासपुर। गर्म बिलासपुर में सेब की एचआरएमएन-99 वैरायटी की सफल पैदावार कर पद्मश्री अवार्ड के लिए चयनित हुए प्रगतिशील बागबान हरिमन शर्मा अब देश में प्राकृतिक खेती को नई दिशा देंगे। रसायनिक के बजाए प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रथम चरण में चयनित चार राज्यों के लिए तैयार किए जा रहे एनुअल एक्शन प्लान में हरिमन शर्मा ने अहम सुझाव दिए हैं। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से गठित नेशनल एग्जिक्यूटिव कमेटी में उन्हें बतौर मेंबर शामिल किया गया है। नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में बुधवार शाम के वक्त मंत्रालय के अतिरिक्त प्रधान सचिव के साथ आयोजित ऑनलाइन मीटिंग में हरिमन शर्मा ने बागबानी क्षेत्र में संभावनाओं और नवाचार पर विस्तृत चर्चा की और अपने महत्त्वपूर्ण सुझाव
दिए हैं।

हाल ही में उन्हें नेशनल एग्जिक्यूटिव कमेटी में भी स्थान मिला है, जो कि हिमाचल के लिए गर्व का विषय है। हरिमन शर्मा ने बताया कि देश भर में प्राकृतिक खेती के विकास के लिए केंंद्र ने इस बार 25 हजार करोड़ रुपए का बजट रखा है। इस बजट का उपयोग प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा। केंद्र ने प्रारंभिक चरण में चार राज्य प्राकृतिक खेती के लिए चुने हैं, जहां किसानों को प्राकृतिक खेती पर प्रोत्साहित किया जाएगा। हरिमन शर्मा ने प्राकृतिक खेती को लेकर अपने महत्त्वपूर्ण सुझाव रखे हैं। उन्होंनेे कहा कि प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित के लिए केंद्र के प्रयास सराहनीय हैं। पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए घरद्वार पर प्राकृतिक खेती रोजगार का सबसे उत्तम माध्यम है और आज कई सफल उदाहरण सबके सामने हैं।
Next Story