भारत

HP: 17 दुकानदारों का सामान जब्त

Shantanu Roy
23 March 2025 5:34 PM IST
HP: 17 दुकानदारों का सामान जब्त
x
Shimla. शिमला। राजधानी शिमला में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को नगर निगम की टीम ने मॉलरोड और पुराना बस अड्डे में छापे मारे। इस दौरान टीम ने 17 दुकानदारों का सामान जब्त किया है। नगर निगम की टीम का कहना है कि सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे सामान लगाया था। कुछक दुकानदारों ने तो सडक़ों पर भी कब्जा किया था। ऐसे में इनका सामान जब्त किया है। बता दें कि पिछले दिनों भी नगर निगम ने 52 दुकानदारों के चालान काटे थे। यह चालान लोअर बाजार के व्यापारियों के काटे थे। ऐसे में अब शनिवार को मालरोड और पुराना बस अड्डे के सभी दुकानदारों को नोटिस दिए हैं और चेतावनी दी है कि यदि अब दुकानों के बाहर सामान लगाया तो कानूनी कार्रवाई के साथ जुर्माना भी किया जाएगा। नगर निगम ने कहा कि दुकानदारों का सामान तभी वापस दिया जाएगा जब 10 हजार रुपए जुर्माना नगर निगम को देंगे।
Next Story