भारत

HP: पांच लाख से होंगे मूलबरी पंचायत के विकास कार्य

Shantanu Roy
9 Sep 2024 11:05 AM GMT
HP: पांच लाख से होंगे मूलबरी पंचायत के विकास कार्य
x
Shimla. शिमला। शिमला खंड दो की चौथी वार्षिक अंडर-19 खंड स्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को राजकीय उच्च पाठशाला मूलबरी (देवनगर) में किया गया। इस मौके पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मूलबरी पंचायत के विकास कार्यों के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। विक्रमादित्य सिंह ने विद्यार्थियों को खेलों को प्रोफेशन तरीके से खेलने के लिए प्रेरित किया। इसके लिए बचपन से ही खेलों के
प्रति बच्चों का जागरूक करें।


उन्हें खेल गतिविधियों में शामिल करने का प्रयास करें। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। मुख्यातिथि ने 21 हजार रुपए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को देने और खो-खो मैट उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इस दौरान पूर्व विधायक सोहन लाल, सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी चंद्रशेखर शर्मा, गोपाल शर्मा, सरोज शर्मा, निर्मला ठाकुर, अशोक, संतोष शर्मा, नीमा बती, देवेंद्र ठाकुर, राजेश शर्मा,जीत सिंह, जगदीश कुमार, राहुल कश्यप, चंद्रकांता, सुमन शर्मा, देवेंद्र शर्मा, लाल चंद, राजेंद्र ठाकुर, दलीप ठाकुर, हरदयाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
Next Story