भारत

HP: चंबाघाट में फ्लाइओवर पर दौड़ी बड़ी गाडिय़ां

Shantanu Roy
3 Oct 2024 10:20 AM GMT
HP: चंबाघाट में फ्लाइओवर पर दौड़ी बड़ी गाडिय़ां
x
Solan. सोलन। सोलन के चंबाघाट में फोरलेन कंपनी द्वारा फ्लाइओवर ट्रायल के बाद सभी प्राकर के वाहनों के लिए खोल दिया है। इससे अब चंबाघाट में लगने वाले जाम से जहां वाहन चालकों को निजात मिलेगी, वहीं लोगों को आराम से सफर करने का मौका मिलेगा। बता दें कि कुछ दिनों पूर्व उक्त फ्लाइओवर को केवल छोटे वाहनों के लिए ही खोला था ताकि ट्रायल किया जा सके। तब से छोटे वाहन ही यहां पर दौड़ते नजर आ रहे थे, लेकिन अब छोटे-बड़े दोनों किस्म के वाहन यहां से
गुजरने लगे हैं।

बता दें कि यह फ्लाइओवर डबल लेन है, जहां से वाहन चालक चंडीगढ़ जा सकते हैं, वहीं चंडीगढ़ से शिमला आ सकते हैं। फ्लाइओवर की लंबाई 600 मीटर के करीब हैं। इसके खुलने से लोग बिना जाम में फंसे अपने गंत्वय को आसानी से पहुंच सकते हैं। कालका -शिमला एनएच पांच पर कंडाघाट में भी फ्लाइओवर को बनाने का कार्य लगातार जारी है। इसके बनने के बाद भी अधिकतर वाहन इसी फ्लाइओवर से गुजरेंगे। इससे लोगों आने जाने में आसानी होगी। बता दें कि फोरलेन का कार्य एनएच पांच पर लगातार जारी है। इसके पूरा होते ही लोग आसानी से आ जा सकते हैं।
Next Story