भारत

HP: दस साल तक की बेटियों के ही खुलेंगे खाते

Shantanu Roy
5 Sept 2024 5:20 PM IST
HP: दस साल तक की बेटियों के ही खुलेंगे खाते
x
परवाणू। हिमाचल डाक परिमंडल में सुकन्या समृधि योजना के तहत गल्र्ज चाइल्ड के खाते खोलने हेतु चलाई गई स्पेशल ड्राइव के अंतर्गत बुधवार को परवाणू डाक उपमंडल के उपमंडलीय निरीक्षक डाकघर प्रमोद कुमार एवं पोस्टमास्टर परवाणू उप डाकघर शिखा सिंहा द्वारा परवाणू में स्थित महिला एवं बाल विकास कार्यालय के अधीन आंगनबाड़ी कंेद्र परवाणू का दौरा किया गया। इस अवसर पर केंद्र के सुपरवाइजर विकास भारद्वाज एवं 23 महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मिलकर सुकन्या समृधि योजना के तहत गल्र्ज चाइल्ड को मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बता दें भारतीय डाक विभाग 19 अगस्त 2024 से 14 सितंबर 2024 तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत सुकन्या समृद्धि
महोत्सव मना रहा है।


इस दौरान विशेष अभियान चलाकर डाक विभाग में दस वर्षीय तक की बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि योजना में खाते खोले जाएंगे। वहीं इस अभियान में लोगों को योजनाओं बारे जागरूक भी किया जाएगा। उधर, पोस्ट मास्टर शिखा सिन्हा ने बताया की इस पूरे अभियान में हर डाकघर द्वारा विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे। जिसके अंतर्गत डाक विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर सुकन्या समृद्धि योजनाओं के खाते खोलेंगे। परवाणू डाक उपमंडल के उपमंडलीय निरीक्षक डाकघर प्रमोद कुमार ने बताया की सुकन्या समृद्धि योजना सिर्फ निवेश का ही एक माध्यम नहीं है, बल्कि बालिकाओं के उज्जवल एवं समृद्ध भविष्य से भी जुड़ा हुआ है । योजना के आर्थिक लाभ एवं उसके साथ- साथ सामाजिक आयाम भी बहुत महत्त्वपूर्ण है। इसमें जमा धन राशि पूर्णत: बेटियों के लिए ही होगी, जो उनकी शिक्षा, करियर एवं विवाह में उपयोगी होंगी। बालिकाओं के माध्यम से भविष्य के नारी सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
Next Story