भारत

HP: खेल प्रतियोगिता में 470 खिलाड़ी ले रहे भाग

Shantanu Roy
7 Sep 2024 11:15 AM GMT
HP: खेल प्रतियोगिता में 470 खिलाड़ी ले रहे भाग
x
Una. ऊना। शिक्षा खंड बंगाणा की अंडर-19 स्कूली खेल प्रतियोगिता शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टक्का में शुरू हुई। जिसमें उच्च शिक्षा उप निदेशक राजिंद्र कौशल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि का स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सबसे पहले मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे द्वीप प्रजवल्लित करके कार्यक्रम की शुरूआत की गई। जिसके बाद प्रतियोगिता में भाग लेने आए खिलाडिय़ों ने परेड करते हुए मुख्यातिथि को सलामी दी। टक्का स्कूल के प्रधानाचार्य वरिंद्र कपिल ने बताया कि बंगाणा जोन की इस खेल प्रतियोगिता में 470 के करीब
खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।


तीन दिन तक चलते वाली इस खेल प्रतियोगिता में कब्बड्डी, वॉलीवाल, बैडमिंटन, कुश्ती, चैस आदि के ईवेंट करवाए जाएंगें। खेलों के शुभारंभ पर टक्का स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से खूब समां बांधा। मुख्यातिथि राजिंद्र कौशल ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी हमारे जीवन में विशेष महत्व है। हिमाचल के खिलाड़ी अंतर्राष्टीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं, हमें ऐसे खिलाडिय़ों से प्रेरणा लेनी चाहिए। टक्का स्कूल प्रबंधन को खेलों के आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।
Next Story