भारत

Dvoh में आग की चपेट में आने से बचे घर

Shantanu Roy
20 Jun 2024 5:32 PM IST
Dvoh में आग की चपेट में आने से बचे घर
x
Kaiharwin Chowk. कैहरवीं चौक। ग्राम पंचायत बगवाड़ा के गांव डबोह के पास किसी ने झाडिय़ों में आग लगा दी। आग भरी दोपहर में इतनी तेजी से फैली कि वह गांव के कई घरों के पास पहुंच गई। लोगों ने एकदम भोरंज फायर सर्विस को फोन किया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगर फायर सर्विस समय पर न मिलती, तो काफी घरों का नुकसान हो सकता था। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने गांव वालों से अपील की कि प्रचंड गर्मी के चलते सोच-समझ कर ही कंटीली झाडिय़ां जलाएं या फिर एकाध बारिश हो जाए उसके बाद ही ऐसी झाडिय़ां जलाई जाएं अन्यथा कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं प्रचंड गर्मी का दौर चला हुआ है। ऐसे में आगजनी की घटनाएं भी बहुत हो रही हैं। हमीरपुर जंगलों में आग लगने से नुकसान हो चुका है।
Next Story