
x
कुल्लू। जिला कुल्लू की सैंज घाटी की गाड़ापारली पंचायत के अंतर्गत आते दुर्गम गांव शाक्टी में शनिवार सुबह-सेबेरे आग की घटना घटी है। आग ने एक काष्ठकुणी शैली के मकान को राख के ढेर में तबदील किया है। आग ने जहां मकान राख में तबदील किया। वहीं, देवता का सामान भी जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि इस घर में देवता भी था। सब सामान जलकर राख हो गया है। घर का सामान सहित देवता को भी प्रभावित परिवार निकाल नहीं पाए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गांव सडक़ सुविधा से कोसों दूर होने के चलते ग्रामीणों को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्त का सामना करना पड़ा। घर से आग की लपटें उठते ही गांव में अफरा-तफरी मची और सब आग बझाने में जुटे।
लेकिन आग की चिंगारियों ने घर को चारों तरफ से घेर लिया और देखते ही देखते मकान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार यह मकान तीर्थ राम का था। आग की घटना में घर समेत घेरलु सामान समेत सारी संपत्ति राख हो गई है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्त से आग पर काबू पा लिया और साथ लगती अन्य संपत्ति को जलने से बचा लिया गया। आग की इस घटना में प्रभावित परिवार को भारी नुकसान हो गया है। एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने बताया कि शाक्टी गांव में आग की घटना घटी है। आग लगने से एक अढ़ाई मंजिला मकान राख हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही राहत सामग्री और आवश्यक सहायता के साथ टीम को मौके लिए रवाना कर दिया गया है। प्रभावित परिवार की हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। परिवार पर मुसीबत आ गई है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





