भारत

ऊना में सीजन का सबसे गर्म दिन, 43.4 डिग्री पार पहुंचा पारा

Shantanu Roy
20 May 2026 4:20 PM IST
ऊना में सीजन का सबसे गर्म दिन, 43.4 डिग्री पार पहुंचा पारा
x
Una. ऊना। जिला ऊना में मंगलवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में रिकॉर्ड बढोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले चौबीस घंटें में ही अधिकतम तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चल रही गर्म हवाओं से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों को न दिन में और न ही रात में गर्मी से निजात मिल रही है। ऊपर से बिजली के बार-बार लग रहे कट गर्मी को और बढ़ाने का काम कर रहे है। भारी गर्मी के चलते लोग बीमार हो रहे है। सुबह 8 बजे ही लू के थपेड़े लोगों का बुरा हाल कर रहे है। दिन के समय चल रही लू के थपेड़ों से लोगों का बुरा हाल हो
रहा है।


भीष्ण गर्मी के बीच एसी, कूलर व पंखें भी जवाब दे गए हैं। दिन के समय कूलर व पंखे भी गर्म हवा छोड़ रहे है। 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान होने के चलते एसी भी काम नहीं कर रहे है। गर्मी ने लोगों के पसीने छुडाकर रख दिए है। गर्मी के चलते दोपहर के समय बाजार पूरी तरह से सुनसान दिख रहे है। लोग सुबह व शाम के समय ही बाजार में खरीददारी के लिए पहुंच रहे है। ऊना में लंबे समय से बारिश का कोई नामोनिशान नहीं है। बारिश न होने से भी लगातार गर्मी अपना रुप दिखा रही है। अब बारिश ही लोगों को गर्मी से राहत दिला सकती है। जिले का तापमान पिछले चौबीस घंटे में ही 3.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। पिछले कल अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान बढक़र 43.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 1.1 डिग्री सेल्सियस बढक़र 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। लोगों को गर्मी ेसे बुरा हाल ंहै। ऐसे में लोग बाहर ही नहीं निकल पा रहे हैं। घरों में हंी दुबके हैं। खेती प्रभावित हो रही है।
Next Story