भारत

अस्पताल की बड़ी लापरवाही, इंसान की टांग मुंह में लेकर घूमता दिखा कुत्ता

Shantanu Roy
24 Feb 2026 3:09 PM IST
अस्पताल की बड़ी लापरवाही, इंसान की टांग मुंह में लेकर घूमता दिखा कुत्ता
x
Shimla. शिमला। अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाणा अस्पताल में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में एक कुत्ता इंसान की कटी हुई टांग मुंह में लेकर घूमता हुआ दिखाई दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।बताया जा रहा है कि यह टांग अस्पताल में की गई एम्प्यूटेशन के बाद मेडिकल वेस्ट के रूप में रखी गई थी। नियमों के अनुसार काटे गए अंगों के सुरक्षित निस्तारण की समुचित व्यवस्था होती है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जिस स्थान पर अंग को रखा गया था, उसका दरवाजा ठीक से बंद नहीं किया गया था। इसी लापरवाही के चलते कुत्ता वहां तक
पहुंच गया।

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुधीर शर्मा ने बताया कि एआईएमएसएस में एक कुत्ते द्वारा मानव पैर को मुंह में लेकर ले जाने के वीडियो का संज्ञान लिया गया है और इसे गंभीरता से देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की सच्चाई का पता लगाने, जिम्मेदारी तय करने और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए तीन सदस्यीय तथ्य-जांच समिति का गठन किया गया है। समिति में नर्सिंग अधीक्षक लीलावती, बायोमेडिकल वेस्ट के नोडल अधिकारी राजेश वर्मा और मैट्रन लीला बोध शामिल हैं। समिति को आज शाम 5 बजे तक अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ सुधीर शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि अस्पताल में अंतिम एम्प्यूटेशन 19 फरवरी को किया गया था और इसके बाद कोई एम्प्यूटेशन नहीं हुआ है। घटना के सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन को में लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
Next Story