भारत

एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत, ऐसे छीनी 3 जिंदगी

jantaserishta.com
19 Oct 2025 5:57 PM IST
एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत, ऐसे छीनी 3 जिंदगी
x
दिवाली की खुशियां मातम में तब्दील.
नूंह: हरियाणा में नूंह के रोजका मेव इलाके में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई और उनका जीजा शामिल हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की कार्रवाई में जुटी है।
कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर 18 अक्टूबर की रात मोटरसाइकिल सवार तीनों युवकों को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने फरार कंटेनर व चालक की तलाश तेज कर दी है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि कंटेनर चालक द्वारा लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों संभवतः दीपावली के अवसर पर अपने मूल निवास की ओर जा रहे थे। थाना रोजका मेव पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की है।
हरदोई निवासी रोहित और मोहित और उनका जीजा अरुण कुमार, निवासी फर्रुखाबाद गुरुग्राम से यूपी जा रहे थे। 4 नवंबर को रोहित की शादी होनी थी। घर वाले अपने दोनों लाडलों व दामाद के आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन रात करीब दो बजे पुलिस ने फोन कर उन्हें घटना की जानकारी दी, तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई।
परिवार गरीब है, लिहाजा मोहल्ले वालों की मदद से गाड़ी करके नूंह पहुंचे। इस घटना के बाद एक हंसता खेलता परिवार पूरी तरह से टूट गया है। अरुण कुमार तीन छोटे-छोटे बच्चों का पिता है। अब उनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ चुका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story