भारत
बजट में नए बस अड्डों की जगी उम्मीद, इस साल सात नए बस स्टैंड होंगे तैयार
Shantanu Roy
17 March 2025 4:01 PM IST

x
Shimla. शिमला। सोमवार को सरकार का बजट पेश होना है, जिसमें परिवहन क्षेत्र के लिए भी कुछ घोषणाएं हो सकती हैं। इनमें सबसे प्रमुख बस अड्डों के निर्माण को लेकर घोषणाएं रहेंगी। उम्मीद की जा रही है कि सरकार यहां बन रहे अड्डों के उद्घाटन को लेकर ऐलान करेगी साथ ही नए बस अड्डों की रूपरेखा भी यहां सामने आ सकती है। इस साल कुल सात नए बस अड्डे बनकर तैयार होंगे। तीन बस अड्डे तैयार हो चुके हैं, जिनके लिए उद्घाटन का समय मांगा गया है, लेकिन चार अन्य बस अड्डों पर इसी साल के अंत तक काम पूरा कर दिया जाएगा। इसके अलावा बस अड्डा मैनेजमेेंट के पास जो पुराने बस अड्डे हैं, जहां पर नए तैयार हो चुके हैं वहां कार पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इससे संबंधित रिपोर्ट को बस अड्डा मैनेजमेंट ने सौंप दिया है। जिन बस अड्डों का उदघाटन किया जाना है उनमें तीन बस अड्डे हैं जिनका निर्माण पूरा हो चुका है।
इनमें जंजैहली का बस अड्डा है जो कि लगभग तैयार हो चुका है। सरकाघाट और ठियोग के बस अड्डों को भी तैयार कर लिया गया है जिनके उदघाटन का इंतजार है। जानकारी मिली है कि चंबा में नए बस अड्डा संचालित हो चुका है और वहां पर पुराने बस अड्डे का इस्तेमाल कार पार्किंग के रूप में किया जाएगा। इसके लिए 13.59 करोड़ रुपए की राशि मंजूर हो गई है, जिससे यहां पर मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जाएगी। हमीरपुर में पुराने बस अड्डे की जगह पर नया बस अड्डा दूसरे स्थान पर बनाया जाना है जिसके लिए 70 करोड़ रुपए की राशि रखी गई है। यह मामला अभी मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा गया है। इसके साथ एक नया बस अड्डा बिलासपुर फोरलेन पर मंडी-भराड़ी नामक स्थान पर बनाया जाना है, जिसके भी इसी साल में प्रस्तावित किया जा रहा है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





