
x
Kullu. कुल्लू। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित फ्लैग-इन समारोह में माउंट एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से फतह करने वाले एवरेस्ट-ल्होत्से फतह करने वाले आईटीबीपी,बीएसएफ और एनएसजी के पर्वतारोहियों का सम्मान के पर्वतारोहियों का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने आईटीबीपी और एनएसजी के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। समारोह में एवरेस्ट-ल्होत्से फतह करने वाले आईटीबीपी,बीएसएफ और एनएसजी के पर्वतारोहियों का सम्मान के माउंट एवरेस्ट अभियान-2026 तथा बीएसएफ के माउंट ल्होत्से अभियान-2026 के सफल दलों का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर गृह सचिव गोविंद मोहन, आईबी निदेशक महेश दीक्षित, आईटीबीपी के डीजी शत्रुजीत कपूर,एनएसजी के डीजी बी श्रीनिवासन, बीएसएफ के डीजी प्रवीण कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। नित्यानंद राय ने कहा कि दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराना सिर्फ साहसिक काम नहीं, बल्कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के अनुशासन, प्रशिक्षणए पेशेवर दक्षता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि पर्वतारोहण नेतृत्व, जोखिम प्रबंधन और टीम भावना की परीक्षा है। किसी भी अभियान की असली सफलता पूरी टीम का सुरक्षित लौटना है। गृह राज्य मंत्री ने 2026 के अभियानों को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने आईटीबीपी और बीएसएफ के पहले सर्व-महिला माउंट एवरेस्ट अभियान, बीएसएफ के पहले सर्व.महिला माउंट ल्होत्से अभियान और एसएनजी के पहले सफल माउंट एवरेस्ट अभियान की विशेष सराहना की। कहा कि इनसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। राय ने कहा कि अवसर और प्रशिक्षण मिलने पर भारतीय महिलाएं हर चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। उन्होंने एवरेस्ट पर दलों के सामूहिक श्वंदे मातरम्श् गायन को राष्ट्रभक्ति का प्रेरक संदेश बताया। उन्होंने प्रशिक्षकों, डॉक्टरों, मौसम विशेषज्ञों, संचार व लॉजिस्टिक टीमों के योगदान की सराहना की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार केंद्रीय बलों के आधुनिकीकरण और जवानों के कल्याण के लिए काम कर रही है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





