
x
Kullu. कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगवैली के 12 किलोमीटर की दूरी में पंचायत चौपाड़सा गांव में चौपाड़सा स्कूल को 100 वर्ष होने पर शताब्दी समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि शिरकत कीए वही गांव में पहुंचने पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का पंचायत प्रतिनिधि तथा महिला मंडल ने फूल मालाओं और ढोल नगाढ़ों से भव्य स्वागत किया। वहीं विद्यालय पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन और स्कूल स्टाफ के द्वारा विधायक का स्वागत किया गया। नवनिर्मित भवन का शुभांरभ किया। वहीं बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
वहीं इस अवसर पर स्कूल के मुख्य अध्यापक वेदराम ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की उन्होंने कहा कि यह विद्यालय पंचायत चौपाड़सा के रूजग गांव में एक छोटी सी पहाड़ी पर एक शांत वातावरण में स्थित हैए सरकारी उच्च विद्यालय चौपाड़साकी स्थापना वर्ष 1925 में प्राथमिक विद्यालय के रूप में हुई थीए उस समय भारत में अंग्रेजों का राज थाए उसे वक्त कुल्लू स्वयं एक जिला न होकर कांगड़ा जिले का हिस्सा थाए शुरू में कुछ वर्षों में यह पाठशाला खुले में चली, उसके उपरांत 10 साल यह पाठशाला रोहूलु राम के घर में चली। 1934 से 1944 तक इस पाठशाला के भवन का काम चला और सन 1944 में विद्यालय का अपना भवन बनकर तैयार हुआ धीरे.धीरे विद्यालय ने प्रगति की ओर बढ़ा और वर्ष 1998 में इस माध्यमिक पाठशाला का दर्जा प्राप्त हुआ और वर्ष 2019 में से उच्च पाठशाला का दर्ज प्राप्त हुआ।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





