भारत

हनीट्रैप: महिला ने मिस्त्री को दी रेप मामले में फंसाने की धमकी, मांगी 5 लाख रुपये

Nilmani Pal
20 Sept 2021 8:11 PM IST
हनीट्रैप: महिला ने मिस्त्री को दी रेप मामले में फंसाने की धमकी, मांगी 5 लाख रुपये
x

DEMO PIC 

जांच जारी

हरियाणा के हिसार जिले में हनीट्रैप (Honey Trap) का एक मामल सामने आया है. जहां तोशाम रोड स्थित बॉडी वर्कशॉप चला रहे एक मिस्त्री से एक महिला ने रेप का मामला दर्ज करवाने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की डिमांड की. इससे पहले महिला मिस्त्री से कई बार रुपये ऐंठती रही. बार-बार रुपये मांगने से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस (Police) को शिकायत दी.

शिकायत मिलने पर पुलिस ने रोहतक जिला के गांव बहु जमालपुर व हाल एचआरसी बाडी वर्कशाप तोशाम रोड हांसी की शिकायत पर सुमन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस को दी शिकायत में मोनू ने कहा कि उसकी पिछले डेढ़ साल से तोशाम रोड पर एचआरसी बाडी वर्कशाप नाम से दुकान है और कुछ सप्ताह पहले जगदीश कॉलोनी निवासी एक महिला उसकी दुकान पर वेल्डिंग का काम कराने उसकी दुकान पर आई थी. उसके कुछ दिन बाद महिला एक लड़की के साथ उसकी दुकान पर आई और कहने लगी कि इस लड़की के साथ संबंध बनाओ. मना करने पर महिला ने मोनू को धमकी देते हुए कहा कि या तो वह उसे 1000 रुपये दे नहीं तो वे उस पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म का केस दर्ज करवाएंगे. मोनू ने डर के मारे उसे 1000 रुपये दे दिये जिसके बाद वह दोनों वहां से चली गईं.

दो तीन दिन बाद एक लड़की के साथ महिला फिर उसकी दुकान पर आई और उसके साथ जबरदस्ती करने लगी. उसने फिर 1000 रुपये की मांग की. मोनू के अनुसार उसने फिर डर के मारे उसे 1000 रुपये देकर पीछा छुड़वाया. पीड़ित ने अब पुलिस को मामले की शिकायत दी है.

Next Story