
x
पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Sikar सीकर: धोद थाना पुलिस ने एक 64 वर्षीय बुजुर्ग रामकरण को सोशल मीडिया पर जान पहचान कर अपने जाल में फंसा कर 12.90 लाख रुपए ऐंठने वाली हनी ट्रैप गैंग की मास्टरमाइंड रेणुका चौधरी सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस मामले में अभी भी तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पीड़ित बुजुर्ग को हनी ट्रैप के जाल में फंसाने वाली मास्टरमाइंड रेणुका चौधरी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक व यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव रहती है।
सीकर पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड रेणुका चौधरी सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया,रेणुका ने फेसबुक के जरिए बुजुर्ग से बातचीत करनी शुरू की थीं। एक बुजुर्ग को प्यार के झांसे में लेकर 12.90 लाख रुपए हड़प लिए है। उस बुजुर्ग ने FIR दर्ज कराई पुलिस ने रेणुका… pic.twitter.com/Zc1s0LLA6q
— 𝐒𝐚𝐦𝐚𝐧𝐭 𝐒𝐡𝐞𝐤𝐡𝐚𝐰𝐚𝐭 (@SamantShekhawat) September 17, 2025
आरोपी रेणुका चौधरी के बड़ी संख्या में फॉलोअर हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर अपने आपको सामाजिक कार्यकर्ता बताते हुए फेसबुक पर कई फोटो भी पोस्ट करती थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई नेताओं के स्वागत करने की पोस्ट भी हनी ट्रैप मामले की रेणुका चौधरी ने फेसबुक पेज पर लगाई है। पुलिस ने मामले में रेणुका चौधरी व एक सहयोगी महिला सुबीता को गिरफ्तार किया है। पीड़ित बुजुर्ग रामकरण ने हनी ट्रैप का थाने में मामला दर्ज करवाया था, जिसमें पीड़ित बुजुर्ग ने बताया गया था कि उसकी फेसबुक के जरिए रेणुका चौधरी से पहचान हुई। रेणुका ने उन्हें कई बार वीडियो कॉल किए।
वहीं सुबीता नाम की अन्य महिला की बेटी से इंस्टाग्राम पर भी पहचान करवाई, जिसके बाद रेणुका ने सुबीता की बेटी को उसके फार्म हाउस पर मिलने भेजा, जहां पांच मिनट बाद ही रेणुका चौधरी कुछ लोगों को लेकर पहुंच गई। इस गैंग ने पीड़ित बुजुर्ग को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर सोने की अंगूठी, चेन और 25 हजार रुपए ले लिए थे। इसके बाद स्टांप पर लिखावट लेकर रेणुका के खाते में 12.90 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए थे। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने रेणुका का बैंक खाता फ्रीज करवा दिया है।
पुलिस ने मुखबिर से सूचना पर दोनों महिलाओं को धोद चौराहे से पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। हनीट्रैप मामले की दोनों आरोपी महिलाएं पकड़े जाने के बाद दोनों मुंह छिपाती रहीं। वहीं मामले की मास्टरमाइंड रेणुका चौधरी ने कई बार पुलिस के सामने बेहोशी का नाटक भी किया। सीकर में हनीट्रेप के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जिले में कई हनीट्रेप गैंग सक्रिय हो गई हैं जो कि युवतियों को साथ रखकर पैसे वाले व भोले-भाले युवाओं को सोशल मीडिया के जरिए फंसाकर उनके साथ अश्लील वीडियो बनाते हैं। इसके बाद पीड़ित से उसके खातों में रुपए ट्रांसफर करवाते हैं और नकद रुपए, सोना-चांदी भी लूटते हैं। बदनामी के डर से कई पीड़ित सामने भी ही नहीं आ पाते हैं।
Tagsसीकर हनी ट्रैपरेणुका चौधरी गिरफ्तारसोशल मीडिया अपराधधोद थानाबुजुर्ग फर्जी मामला12.90 लाख ठगीसुबीताबैंक खाता फ्रीजअश्लील वीडियोसोशल मीडिया फ्रॉडजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





