भारत

बेस्ट एथलीट का खिताब हनी और अक्षिता के नाम

Shantanu Roy
27 Feb 2026 4:26 PM IST
बेस्ट एथलीट का खिताब हनी और अक्षिता के नाम
x
रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का समापन हुआ। समापन पर प्राचार्य डाक्टर प्रेम प्रकाश चौहान मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। एथलेटिक मीट के दूसरे एवं अंतिम दिन 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, तथा डिस्कस थ्रो जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मुख्यातिथि ने कहा कि खेलकूद गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया। बेस्ट एथलीट पुरुष वर्ग का खिताब हनी बीए द्वितीय वर्ष को दिया गया। बेस्ट एथलीट महिला वर्ग का खिताब अक्षिता बीए प्रथम वर्ष को दिया गया।
दूसरे दिन के परिणाम इस प्रकार रहे
400 मीटर दौड़-पुरुष वर्ग:प्रथम स्थान हनी बीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान प्रिंस बीए प्रथम वर्ष, तृतीय स्थान अंशुमन बीए तृतीय वर्ष।
400 मीटर दौड़-महिला वर्ग: प्रथम स्थान सूची बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान अदिति बीए द्वितीय वर्ष, तृतीय स्थान सोनाक्षी बीए तृतीय वर्ष।
लंबी कूद-पुरुष वर्ग : प्रथम अंशुमन बीए तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान प्रशांत बीए तृतीय वर्ष, तृतीय स्थान हनी बीए द्वितीय वर्ष।
लंबी कूद-महिला वर्ग: प्रथम स्थान अक्षिता बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान सोमी बीए तृतीय वर्ष, तृतीय स्थान सानिया बीए तृतीय वर्ष।
ऊंची कूद-पुरुष वर्ग: प्रथम स्थान सुशांत बीए तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान – रिजुल बीए द्वितीय वर्ष, तृतीय स्थान अंशुल बीए तृतीय वर्ष।
ऊंची कूद-महिला वर्ग: प्रथम स्थान सुहानी बीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान, सानिया बीए तृतीय वर्ष, तृतीय स्थान पर अंजली बीएससी प्रथम वर्ष।
डिस्कस थ्रो-पुरुष वर्ग: प्रथम स्थान अभय बीए तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान हनी बीए द्वितीय वर्ष, तृतीय स्थान पर उत्कर्ष पीजीडीसीए
डिस्कस थ्रो-महिला वर्ग: प्रथम स्थान पलक बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान स्नेहा बीए तृतीय वर्ष, तृतीय स्थान पर सानिया बीए तृतीय वर्ष।
Next Story