
x
Shahpur. शाहपुर। कांगड़ा जिले की बोह घाटी के बोह, रोण, सपेड़ा और घड़घू गांव में हुई भीषण बारिश और फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है। प्राकृतिक आपदा ने कई परिवारों के सपनों और आशियानों को मलबे में बदल दिया। किसी का घर पूरी तरह बह गया, किसी की वर्षों की मेहनत की कमाई नष्ट हो गई, तो कई परिवारों का जीवनभर का संचित सामान पलभर में बह गया। प्रभावित क्षेत्रों के दृश्य बेहद मार्मिक और हृदय विदारक हैं। आपदा के बाद डीसी कांगड़ा, एसडीएम शाहपुर ने टीम सहित प्रभावित क्षेत्र में तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए प्रभावित परिवारों के लिए बोह स्कूल में अस्थायी राहत शिविर स्थापित किया है। यहां रहने, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से विस्तृत चर्चा कर प्रभावित परिवारों के लिए बेहतर आवासीय व्यवस्था तथा क्षतिग्रस्त मकानों के लिए नियमानुसार भूमि उपलब्ध करवाने और लगभग आठ लाख रुपए तक की सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





