भारत
हिट-एंड-रन मामला: युवक ने महिला समेत 3 लोगों को कुचला, देखें VIDEO...
Shantanu Roy
14 March 2025 6:24 PM IST

x
बड़ी खबर
Vadodara. वडोदरा। गुजरात के वडोदरा में तेज रफ्तार कार ने तीन टू-व्हीलर को टक्कर मारी। इस घटना में हेमाली पटेल (37) की मौत हुई है। 7 लोग घायल हैं, इसमें एक बच्चा भी शामिल है। घटना 13 मार्च की देर रात 12.30 बजे करेलीबाग इलाके में मुक्तानंद सर्किल के पास हुई। घटना का CCTV सामने आया है। इसमें तेज रफ्तार कार टू-व्हीलरों को पीछे से टक्कर मारती दिख रही है। स्कूटी सवार महिला को कई फीट तक घसीटा गया।
वडोदरा ड्रंक एंड हिट केस
— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) March 14, 2025
कुछ दिन सोशल मीडिया-मीडिया पर लोग गुस्से में दिखेंगे मामला शांत होगा तब केस शुरू होगा । लड़के का बाप अपने वकील से बुलवाएगा उसका बेटा गाड़ी नहीं चला रहा था । सरकारी वकील भी “कंफ्यूज “ हो जाएगा । हल्की सजा होगी ।
और हम तब तक अगले केस की ओर बढ़ चुके होंगे pic.twitter.com/TQMsIrXv2F
वीडियो में नजर आ रहा है कि एक्सीडेंट के बाद कार आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। कार से दो लड़के बाहर निकलते हैं। एक अपना मुंह छिपाते हुए कार चला रहे युवक की ओर इशारा करते हुए कहता है- मैंने कुछ नहीं किया, उसने किया। कार चला रहा युवक बाहर निकलते है जोरों से चिल्लाता है- Another Round (एक और चक्कर)...! इसके बाद निकिता-निकिता चिल्लाता है और ओम नम शिवाय चिल्लाने लगता है। पुलिस ने आरोपी कार चालक रक्षित रवीश चौरसिया (20) और उसके बगल में बैठे प्रांशु चौहान को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों लॉ स्टूडेंट्स हैं। रक्षित एमएस यूनिवर्सिटी और प्रांशु पारुल यूनिवर्सिटी का छात्र है।
रेपिड टेस्ट में ड्रग्स लेने की बात सामने आई वडोदरा के डीसीपी ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की जांच के लिए बल्ड सैंपल लिए हैं। रेपिड टेस्ट में पता चला है कि दोनों ने होलिका दहन के दिन ड्रग्स लिया था। मेडिकल टेस्ट कराया गया है। रिपोर्ट जल्द सामने आएगी। फॉक्सवैगन वर्टस कार प्रांशु के पिता की है फॉक्सवैगन वर्टस कार (GJ06RA6879) उसके दोस्त प्रांशु चौहान के पिता की थी। एक्सीडेंट के समय प्रांशू उसके बगल की सीट पर बैठा हुआ था। आरटीओ में यह कार डायोन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से रजिस्टर्ड है।
🚨 वडोदरा हिट-एंड-रन मामला
— Suraj rawat (@Surajrawat097) March 14, 2025
कानून का छात्र रक्षित चौरसिया वडोदरा में एक महिला को कुचलकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
गुस्साई भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई की, ताकि वह बचकर निकल न सके।
अब सख्त कार्रवाई होनी चाहिए—उसे अपनी बाकी जिंदगी… https://t.co/GEBgykQA6j pic.twitter.com/VrAw6UbNxA
आरोपी बोला- मुझे ऑटोमैटिक कार चलानी नहीं आती घटना के दौरान ड्राइविंग कर रहे रक्षित चौरसिया ने हम किशन वाड़ी गधेड़ा मार्केट से निजामपुरा जा रहे थे। हम लोग होलिका दहन मनाने के लिए मेरे दोस्त के घर पर मिले। जहां से हम मेरे कमरे की ओर चल पड़े। मेरा दोस्त मुझे कमरे तक छोड़ने आ रहा था। इस समय कार धीमी गति से चल रही थी। मैं ऑटोमेटिक कार चलाना नहीं जानता। कार ऑटोमेटिक और स्पोर्ट्स मोड में थी। इसी दौरान अचानक दुर्घटना हुई और एयरबैग खुल गया।
इसलिए मैं आगे कुछ भी नहीं देख सका। मुझे नहीं पता कि इसके बाद क्या हुआ। मेरी कार 50-60 की रफ्तार में थी। परिवार से मिलकर माफी मांगना चाहता हूं रक्षित ने कहा कि मेरी गलती माफी लायक नहीं है। मैं उस परिवार से मिलना चाहता हूं। जिसके साथ मेरा एक्सीडेंट हुआ था। मैं उनसे माफी मांगना चाहता हूं। हालांकि सॉरी काफी नहीं है। मैंने जो गलती की है, माफी के लायक नहीं है। मैं जानता हूं कि उस परिवार ने क्या खोया है। यह कार मेरे दोस्त की है। मैं कार चला रहा था। उस समय वह नशे में नहीं था।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





