भारत

हिट एंड रन केस, साइकिल सवार को कार ने रौंदा, मौके पर ही मौत, VIDEO

jantaserishta.com
18 Aug 2024 11:39 AM IST
हिट एंड रन केस, साइकिल सवार को कार ने रौंदा, मौके पर ही मौत, VIDEO
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: दिल्ली के आश्रम इलाके में रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां साइकिल सवार को तेज रफ्तार लक्जरी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है। वहीं, इस घटना के बाद मौके चालक फरार हो गया।
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, शनिवार सुबह साउथ ईस्ट दिल्ली के आश्रम इलाके में हिंट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां पर एक साइकिल सवार को मर्सिडीज चालक ने टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आगे की कार्रवाई चल रही है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि कुछ समय पहले ही दिल्ली के कल्याणपुरी में ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां एक तेज रफ्तार में आ रही कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी थी। इस घटना में करीब 10 लोग घायल हो गए थे। घटना के दौरान, कार सवार आरोपी मौके से भागने के प्रयास में था। लेकिन, घटना के दौरान वहां की भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया। इस घटना के घायलों का इलाज लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में किया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story