भारत
होटल के कमरे में एयर इंडिया की केबिन क्रू सदस्य पर हमला, मदद के लिए चिल्लाने लगी
jantaserishta.com
18 Aug 2024 11:04 AM IST

x
एयरलाइन ने इसकी पुष्टि की है.
नई दिल्ली: एयर इंडिया की एक क्रू मेंबर पर कथित तौर पर लंदन के एक होटल में हमला हुआ है। एयरलाइन ने इसकी पुष्टि की है। एयर इंडिया द्वारा बताया गया है कि शनिवार देर लंदन के एक होटल में यह घटना हुई है। हम क्रू की सदस्य के साथ संपर्क में हैं और लगातार सहयोग कर रहे हैं।
कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, महिला पर हमला करने वाला आरोपी नाइजीरियाई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों ने कहा कि लंदन के हीथ्रो स्थित होटल में यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि क्रू मेंबर ने इस घटना से पहले कई मौकों पर उसने होटल को बताया था कि कोई उसका लगातार पीछा कर रहा और वो असुरक्षित महसूस कर रही है। लेकिन, कथित तौर पर महिला के द्वारा उठाए गए मुद्दों पर होटल प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया।
बता दें कि क्रू कि महिला सदस्य होटल के कमरे में उस वक्त सो रही थी जब उसके कमरे में आरोपी दाखिल हुआ। आरोपी ने महिला पर हमला किया। वह चौंक कर जाग गई और मदद के लिए चिल्लाने लगी। इधर, मौके से भागने की फिराक में हमलावर को बाहर खड़े लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। इस घटना में महिला को चोटें भी आई हैं। महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया गया।
एयरलाइन ने एक बयान में कहा है कि हम इस घटना से बेहद दुखी हैं और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर हम इस मामले पर कानूनी तौर पर काम कर रहे हैं। जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। हम अनुरोध करते हैं कि इसमें शामिल लोगों की गोपनीयता का सम्मान किया जाए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





