भारत

BIG BREAKING: हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ में मार गिराया गया, हत्याकांड में था शामिल

jantaserishta.com
14 July 2024 10:30 AM IST
BIG BREAKING: हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ में मार गिराया गया, हत्याकांड में था शामिल
x
चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे.
चेन्नई: तमिलनाडु (Tamilnadu) के बीएसपी चीफ आर्मस्ट्रांग की पिछले दिनों हत्या कर दी गई थी. अब इस हत्याकांड के एक आरोपी थिरुवेंगदम का एनकाउंटर हो गया है. चेन्नई के पास पुलिस एनकाउंटर में गैंस्टर की मौत हुई. थिरुवेंगदम कथित रूप से बीएसपी के राज्य प्रमुख आर्मस्ट्रांग की हत्या में शामिल था, जो माधवरम के पास पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. बता दें कि हत्या के बाद ये आरोपी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया था. जानकारी के मुताबिक, थिरुवेंगदम ने आर्मस्ट्रांग का कई दिनों तक पीछा किया और उनकी गतिविधियों की जानकारी ली, इसके बाद घटना को अंजाम दिया.
एक सीनियर अधिकारी ने पुष्टि की है कि थिरुवेंगदम नाम के एक आरोपी और हिस्ट्रीशीटर को पुलिस के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया है.
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में शुक्रवार (5 जुलाई) की शाम खुलेआम बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की हत्या कर दी गई थी. तीन बाइक पर सवार होकर आए हत्यारों ने आर्मस्ट्रांग पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे.
ये थे गिरफ्तार किए गए 8 आरोपी
1. पोन्नई बाला
2. रामू
3. थिरुवेंगदम
4. थिरुमलाई
5. सेल्वाराज
6. मणिवन्नन
7. संतोष
8. अरुल
बता दें कि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 5 जून को शाम 7 बजे बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के प्रदेश अध्यक्ष की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. 47 साल के आर्मस्ट्रांग पेरम्बूर इलाके में अपने नवनिर्मित घर के पास दोस्त से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान शाम करीब 7 बजे हथियारों से लैस 3 बाइकों पर सवार बदमाशों ने आर्मस्ट्रांग पर हमला कर दिया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story