छत्तीसगढ़

Raipur: 10.54 को चली थी कोयला कारोबारी के ऑफिस में गोली, CCTV VIDEO

Nil dhankar
14 July 2024 9:48 AM IST
Raipur: 10.54 को चली थी कोयला कारोबारी के ऑफिस में गोली, CCTV VIDEO
x

रायपुर raipur news। राजधानी में कोयला कारोबारी coal trader के ऑफिस के बाहर शनिवार को दिनदहाड़े फायरिंग Firing हुई. बाइक पर सवार होकर शूटर्स आए और फायरिंग कर फरार हो गए. पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है. वहीं इस गोलीबारी का पहला CCTV फुटेज सामने आया है.

chhattisgarh news वीडियो में दिख रहा है कि पल्सर बाइक पर सवार दो युवक तेलीबांधा थाने के पास स्थित कंट्रक्शन कंपनी पीआरए ग्रुप के ऑफिस के बाहर करीब 11 बजे आते हैं. इस दौरान दफ्तर के बाहर पार्किंग एरिया में फायरिंग करने लगते है. वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर कार में बैठे कारोबारी के ड्राइवर और कर्मचारी घबरा गए और जान बचाकर ऑफिस के अंदर भागे. फायरिंग की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग में 2 से 3 राउंड गोली चलाई. घटना के बाद नकाबपोश शूटर्स मौके से फरार हो गए. chhattisgarh

कोयला कारोबारी के ऑफिस में गोली चलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी की. वहीं गोली चलाने वाले युवकों की बाइक को तेलबांधा क्षेत्र से बरामद कर ली गई है. वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने झारखंड की बाइक JH 01 DL 4692 का इस्तेमाल किया है. आशंका जताई जा रही है कि इस गोलीकांड के पीछे अमन साहू गैंग का हाथ है. मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तेलीबांधा थाना में आर्म्स एक्ट और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया गया है.


Next Story