भारत

देवभूमि में पहली बार ऐतिहासिक एक्वा योग

Shantanu Roy
20 Jun 2026 4:47 PM IST
देवभूमि में पहली बार ऐतिहासिक एक्वा योग
x
Market. मंडी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश ने इस बार स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल की गवाह बना। देवभूमि में पहली बार आम जनता के लिए अंडरवाटर योग (एक्वा योग) का भव्य आयोजन किया गया, जिसने लोगों को न केवल आकर्षित किया बल्कि योग की नई दिशा भी दिखाई। यह अभिनव कार्यक्रम भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद के अंतर्गत क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, पंडोह द्वारा आयोजित किया गया। आयोजन मंडी स्थित वेट एन वाइल्ड सतला बीन्स स्विमिंग पूल के सहयोग से
सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस ऐतिहासिक आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक लगभग 100 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पानी के भीतर योग करने का यह अनुभव सभी के लिए नया, रोमांचक और स्फूर्तिदायक रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की प्रभारी डा. विनीता कुमारी नेगी ने किया। उन्होंने योग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए एक्वा योग की आधुनिक अवधारणा को विस्तार से समझाया। संस्थान के तीन अनुभवी योग प्रशिक्षकों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल का जल के भीतर लाइव प्रदर्शन किया। स्विमिंग पूल के मुख्य ट्रेनर महिंदर सिंह की देखरेख में प्रतिभागियों ने पूरी सुरक्षा और वैज्ञानिक पद्धति के साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर कविता व्यास द्वारा किया गया।
Next Story