भारत

भाइयों से करवाया गैंगरेप, प्रेमी राज के चक्कर में आकर लव जिहाद में फंसी हिन्दू महिला

Nil dhankar
6 May 2025 7:18 AM IST
भाइयों से करवाया गैंगरेप, प्रेमी राज के चक्कर में आकर लव जिहाद में फंसी हिन्दू महिला
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। मुरादाबाद में मझोला थाना क्षेत्र निवासी महिला ने भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक और उसके परिजनों पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि इकरार नाम के युवक ने उससे राज ठाकुर बनकर शादी रचा ली। युवक पर झूठ बोलकर शादी करने, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने अपने भाइयों से गैंगरेप कराया। मामले में एसएसपी ने मझोला पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

थाना मझोला के बृद्धिविहार इलाके की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। साल 2022 में उसकी मुलाकात युवक से हुई, जिसने खुद का नाम राज ठाकुर बताया। उसने शादी का प्रस्ताव रखा तो बच्चों के भविष्य को देखते हुए उसने शादी कर ली। आरोप है कि काफी दबाव बनाने पर वह अपने गांव भोजपुर के पीपलसाना ले गया जब पता चला कि वह मुस्लिम संप्रदाय से है। उसने आरोपी और उसके परिवार वालों से पूछा तो आरोपी, उसके भाई, मां और अन्य लोगों ने इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए दबाव बनाया। आरोपी के भाइयों ने उसे डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत पुलिस में की तो मझोला पुलिस ने केवल दहेज प्रताड़ना और मारपीट, धमकी देने का केस दर्ज किया। मामले में पीड़िता और उसके साथ पहुंचे हिन्दू युवावाहिनी के पदाधिकारियों ने कार्रवाई की मांग की। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि पीड़िता ने पहले ही दहेज प्रताड़ना का केस मझोला थाने में दर्ज करा रखा है। अब नया प्रार्थनापत्र दी है। उसकी शिकायतों की जांच कर कार्रवाई करके लिए मझोला एसएचओ को निर्देशित किया गया है।

Next Story
null