भारत

हिंदू संगठनों ने सोशल मीडिया पर शुरू किया प्रचार

Shantanu Roy
9 Sep 2024 11:14 AM GMT
हिंदू संगठनों ने सोशल मीडिया पर शुरू किया प्रचार
x
Shimla. शिमला। संजौली मस्जिद में हुए अवैध निर्माण का मामला बढ़ता जा रहा है। अब 11 सितंबर को एक फिर से आक्रोश रैली निकाली जा रही है। बीते शनिवार को इस मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम आयुक्त कोर्ट में सुनवाई थी, जिसे पांच अक्तूबर तक टाल दिया है। इस फैसले को लेकर अब शहरवासी और हिंदू जागरण मंच सहित भाजपा के कार्यकर्ता में आक्रोश हैं।

उन्होंने तय किया है कि 11 सिंतबर को 11 बजे फिर से संजौली में आक्रोश रैली निकाली जाएगी और जब तक इस मस्जिद के अवैध निर्माण को तोड़ा नहीं जाता, तब तक कोई भी ङ्क्षहदू संगठन अब शांत नहीं बैठेगा। इसको लेकर सभी ङ्क्षहदू संगठन ने सोशल मीडिया के जरिए भी प्रचार करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया में सभी ने संदेश डाला है कि संजौली में 11 सिंतबर को 11 बजे फिर से मस्जिद का विरोध होगा। हालांकि इस मामले को लेकर अब नगर निगम भी सख्ती से कार्रवाई कर रहा है।
Next Story