भारत
शिमला में बिजली-पानी के कनेक्शन काटने पर अड़े हिंदू संगठन के कार्यकर्ता
Shantanu Roy
22 Nov 2025 4:18 PM IST

x
शिमला। राजधानी शिमला के संजौली में अवैध घोषित मस्जिद का विवाद अभी सुलझा नहीं है। शुक्रवार को देवभूमि संघर्ष समिति के आह्वान पर हिंदू संगठनों पदाधिकारियों ने संजौली में जमकर नारेबाजी की। मांगों को लेकर दोपहर एक बजे प्रशासन और समिति पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसमें प्रशासन ने समिति की मांगों पर सहमति जताई। बैठक में प्रदर्शनकारियों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने के साथ विवादित ढांचे की बिजली काटने पर सहमति बनी। अब प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि इस पूरे मामले को लेकर एक संयुक्त कमेटी बनाई जाएगी। मामले में अगली बैठक 29 नवंबर को होनी है। ऐसे में अब हिंदू संगठन के लोगों ने कहा कि जब तक प्रशासन की ओर से हमें लिखित ऑर्डर नहीं मिल जाता है, तब तक अब क्रमिक अनशन जारी रहेगा। ऑर्डर मिलने के बाद ही अनशन खत्म किया जाएगा। बता दें कि कुछ हिंदू संगठन कार्यकर्ता शुक्रवार को ही बिजली-पानी कनेक्शन काटने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। करीब दस मिनट तक चक्का जाम भी हुआ।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक विवादित ढांचे की बिजली-पानी काटने के आदेश नहीं होते, तब तक धरना खत्म नहीं होगा। इसके बाद काफी देर तक जमकर नारेबाजी होती रही। प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात किए गए थे। देवभूमि संघर्ष समिति के सह संयोजक विजय शर्मा ने बताया कि सरकार शांतिपूर्वक प्रदर्शन के बावजूद उनकी मांगों को अनसुना कर रही थी। इसको देखते हुए समिति के साथ ही प्रदेश के विभिन्न हिंदू संगठनों के लोगों ने आंदोलन का फैसला लिया। समिति के सह-संयोजक मदन ठाकुर ने कहा कि प्रशासन ने मांगों को पूरा करने के लिए सैद्धांतिक सहमति जताई है। जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होता तब तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। संजौली मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद लतीफ ने बताया कि जिला अदालत के फैसले के खिलाफ वह प्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका दायरे कर रहे हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





