भारत

एक्ट्रेस को 'सरहद पार' से मिली गालियां और धमकी

jantaserishta.com
10 May 2025 9:32 AM IST
एक्ट्रेस को सरहद पार से मिली गालियां और धमकी
x
मुंबई: भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव का असर दोनों देशों के कलाकारों पर भी पड़ा है। हिना खान को पाक फैंस गालियां और धमकियां दे अनफॉलो कर रहे हैं। हिना ने पोस्ट शेयर कर उन्हें न केवल जमकर लताड़ लगाई, बल्कि कहा कि यदि मैं भारतीय नहीं तो कुछ भी नहीं हूं।
अभिनेत्री हिना खान की गिनती मनोरंजन जगत की मुखर अभिनेत्रियों में की जाती है। भारत-पाक तनाव के बीच हिना ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर एक पोस्ट शेयर कर पाक फैंस को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें 'अनफॉलो' करने से फर्क नहीं पड़ता है।
हिना खान ने लिखा, "मैं एक कलाकार हूं और मैंने अपनी पूरी जिंदगी सरहद पार के लोगों से भी सिर्फ प्यार ही किया है। ऑपरेशन सिंदूर से पहले और बाद में अपने देश का समर्थन करने पर मुझे आप में से कई लोगों ने गाली दी, कोसा, कई लोगों ने अनफॉलो कर दिया। यही नहीं, कई तो मुझे अनफॉलो करने की धमकी भी दे रहे हैं। इस धमकी के साथ गाली-गलौज, अश्लील और अपमानजनक शब्द भी हैं, जो केवल नफरत को दिखाते हैं। आपके ये शब्द मेरी बीमारी, परिवार और मेरे धर्म के लिए भी हैं।"
हिना ने स्पष्ट कहा, "मैं आपसे अपने देश का समर्थन करने की उम्मीद नहीं करती। आप अपने देश का समर्थन करते हैं, यह ठीक है, मैं आपसे इस मौके की बारीकियों को समझने की उम्मीद नहीं करती। मैं केवल यही उम्मीद करती हूं कि ऐसे समय में आप कम से कम इंसानियत दिखाएं, जितना मैं आप सभी के प्रति करती आई हूं, वैसा व्यवहार करें। लेकिन मुझे लगता है कि हमारे बीच यही अंतर है।"
अभिनेत्री ने आगे लिखा, "अगर मैं भारतीय नहीं हूं, तो मैं कुछ भी नहीं हूं। मैं हमेशा सबसे पहले भारतीय ही रहूंगी। तो आप लोग मुझे अनफॉलो कर सकते हैं, मुझे इस बात की परवाह नहीं है। मैंने आप में से किसी को अपशब्द नहीं कहा, केवल अपने देश का समर्थन किया है।"
हिना का मानना है कि हमारे शब्द ही विचारधारा को परिभाषित करते हैं। उन्होंने आगे लिखा, "आप जो कहते हैं, वह आपकी विचारधारा को परिभाषित करता है। कठिन समय में आप कैसे काम करते हैं, यह एक इंसान के रूप में आपके व्यक्तित्व की गहराई को दिखाता है। इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। चाहे कुछ भी हो, मैं अपने देश का समर्थन करूंगी और देश के साथ खड़ी रहूंगी।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story