
x
Dalhousie. डलहौजी। पर्यटक नगरी डलहौजी स्थित यूथ होस्टल में नेशनल लेवल हिमालयन विंटर ट्रैकिंग एक्सपीडिशन का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने नेशनल हिमालयन विंटर ट्रेकिंग एक्सपीडिशन टीम को हरी झंडी दिखाकर अभियान का आगाज किया, प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डलहौजी की भौगोलिक विशेषताओं, प्राकृतिक सौंदर्य एवं ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी, युवाओं को साहस, अनुशासन और प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहने का संदेश दिया। यूथ हास्टल मैनेजर देविंद्र शर्मा ने प्रतिभागियों को सुरक्षित, सफल टै्रकिंग अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं। यूथ होस्टल एसोसिएशन आफ इंडिया द्वारा पिछले 24 वर्षों से इस प्रतिष्ठित ट्रैकिंग अभियान का सफल आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी यह एक्सपीडिशन यूथ हास्टल एसोसिएशन आफ इंडिया के नेशनल प्रेसिडेंट राजेंद्र आर्लेकर के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से 300 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में समीर सोनी और गुलजार अहमद भी उपस्थित रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





