भारत

हिमालय सदन ने जीती पुष्प सज्जा प्रतियोगिता

Shantanu Roy
28 April 2024 11:50 AM GMT
हिमालय सदन ने जीती पुष्प सज्जा प्रतियोगिता
x
शिमला। राजधानी शिमला के चैपस्ली स्कूल ने शनिवार को फ्लावर अरेंजमेंट प्रतियोगिता का अयोजन किया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के हिमालय सदन ने बाजी मारकर पहला स्थान प्राप्त कर जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में 11वीं और 12वीं कक्षा के चारों सदनों के चार-चार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्होंन ड्राई फ्लावर अरेंजमेंट व फ्रेश फ्लावर अरेंजमेंट प्रतियोगिता में फूलों के एक से बढक़र एक पुष्प गुच्छ बनाए। विद्यालय की संस्थापिका प्रनोती सिंह व सचिव ऐश्वर्या सिंह ने प्रतियोगिता का निरीक्षण किया और छात्रों के प्रयासों की प्रशंसा कर उन्हें गतिविधियों में बढ़- चढक़र भाग लेने को प्रेरित किया। यह रहे विजेता पुष्प सज्जा प्रतियोगिता में पहला स्थान पर हिमालय सदन,दूसरा स्थान शिवालिक सदन, तीसरा स्थान नीलगिरी सदन,चौथा स्थान विंध्या सदन प्राप्त किया वहीं फ्रेश फ्लावरअरेंजमेंट प्रतियोगिता में पहला स्थान शिवालिक, सदन,दूसरा स्थान हिमालय सदन, तीसरा स्थान नीलगिरी सदन,चौथा स्थान विंध्या सदन ने प्राप्त किया।
Next Story