
x
Shimla. शिमला। प्रदेश के जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन वर्षों में 31 जनवरी 2026 तक प्रदेश में 3823 बार जंगलों में आग लगी। जिससे 48,947.335 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ। जंगलों को बचाने के भरसक प्रयासों के बाद भी जंगलों में आग की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। जिसके चलते विभाग ने बड़े पैमाने पर लोगों को जागरूक करने का अभियान भी छेड़ रखा है और फील्ड स्टाफ गांव-गांव पहुंच कर इसके प्रभावों से भी जनता को अवगत करवा रहा है। विभागीय आंकड़ों के तहत तीन वर्षों में सबसे ज्यादा नुकसान वर्ष 2024-25 में हुआ। इस दौरान प्रदेश में 2608 आग की घटनाएं दर्ज की गई और 30,993.785 हेक्टेयर वन क्षेत्र आग की चपेट में आया।
यह तीन साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले वर्ष 2023-24 में 685 घटनाएं हुई थीं, जिनमें 10,576 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ था, वहीं वर्ष 2025-26 में 31 जनवरी तक ही 530 घटनाएं दर्ज हुई और 7377.55 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ। लिहाजा अब प्रदेश में फायर सीजन आरंभ हो चुका है और राज्य के अलग-अलग हिस्सों से जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी सामने आ रही है। जिला वार आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2024-25 में कांगड़ा जिला सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल है। यहां पर 640 घटनाएं हुईं। धर्मशाला, पालमपुर, देहरा और नूरपुर वन मंडलों में सबसे ज्यादा आग लगी। इसी तरह शिमला जिला में 309 घटनाएं दर्ज हुईं। रोहड़ू, चौपाल, ठियोग और शिमला क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान हुआ।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





