भारत

ओडिशा में हिमाचली धावकों ने बिखेरी चमक

Shantanu Roy
16 May 2024 11:41 AM GMT
ओडिशा में हिमाचली धावकों ने बिखेरी चमक
x
मंडी। कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर (ओडिशा) में चल रही तीन दिवसीय 27वीं राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाडिय़ों द्वारा शानदार प्रदर्शन जारी है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के दो धावकों ने हिस्सा लिया। जिसमें सावन बरवाल ने 5000 मीटर व अंकेश चौधरी ने 800 मीटर की दौड़ में दो स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। खेलों को एक बार फिर सुमन रावत व स्वर्गीय कमलेश कुमारी जो 90 के दशक में नामी धावक रही थी तथा हिमाचल की उडन परियां कहीं जाती थी। कई वर्ष बाद हिमाचल के सावन बरवाल व अंकेश चौधरी ने फिर हिमाचल पहाड़ी प्रदेश का नाम एक के बाद एक पदक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दौड़ो पर जीतकर परचम लहरा दिया। प्रशिक्षक गोपाल द्वारा व प्रशिक्षक भागीरथ द्वारा बचपन से प्रतिभा खोज कर तराशे गए यह दोनो धावक पड़ोसी हैं। जोकि चौंतड़ा बैजनाथ बेल्ट से संबंध रखते है। जहां सावन बरवाल रड्डा-भखेड ऐहजू का रहने वाला है। वहीं अंकेश चौधरी पडहारखर अल्हहाल का रहने वाला है।

प्रशिक्षक बरवाल द्वारा 10 वर्ष तराशे गए नन्हे से धावक को वर्ष 2007 में प्रतिभा खोज की थी। जोगिंद्रनगर बाल पाठशाला व जोगिंद्रनगर कालेज में पढ़े सावन बरवाल एक के बाद एक उपल्ब्धि जोड़े जा रहे हैं। इन्होंने, हांगकांग, इरान जापान, अमेरिका जैसी विदेशी धरती पर कई मुकाम हासिल किए है। यह 24 वर्षीय धावक आने वाले एशियन व ओलंपिक के लिए हिमाचल प्रदेश के युवाओ के लिए रोल मॉडल रहेगा। सावन बरवाल रिलायंस द्वारा स्पांसर धावक हैं तथा एडिडास कंपनी के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इस बारे में प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में प्रतिभा की कमी नहीं है। एक अच्छे जनूनी प्रशिक्षक की जरूरत है। सुविधाओं की जरूरत है। प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर वर्ष 2021 में सेवानिवृत्त हुए है। लेकिन लगातार एक खिलाडिय़ों की पौध तैयार कर रहे है। वर्तमान में प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर एक एनजीओ पिपलज फिटनेस एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट ट्रस्ट बनाकर लगभग सैंकड़ों खिलाडिय़ों को फिटनेस केंद्र जोगिंद्रनगर में चला रहे है। जो भविष्य में कई सावन बरवाल जैसे धावक देश के लिए देंगें। अभी सावन बरवाल इंडिया कैंप में बैंगलोर में अभ्यासरत है तथा ओलंपिक क्वालिफिकेशन राऊंड में हिस्सा लेगा। यह धावक मात्र 30 सैकेंड ओलंपिक क्वालिफाइंग के लिए दूर है। जिसके लिए सावन लगातार कड़ी मेहनत कर रहा है।
Next Story