भारत

हिमाचली उत्पादों की देशभर में डिमांड

Shantanu Roy
5 Jan 2026 4:06 PM IST
हिमाचली उत्पादों की देशभर में डिमांड
x
शिमला। प्रदेश की राजधानी शिमला से देश के पांच राज्यों सहित 12 अन्य देशों में रेडी टू ईट प्रोडक्ट एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं। इन प्रोडक्ट्स में खास बात यह है कि इन्हें केवल गर्म करना है और यह आपके खाने के लिए तैयार हैं। शिमला रैड नाम के इन प्रोडक्ट्स में मटर पनीर, शाही पनीर, चना मसाला, राजमाश मसाला, दाल मखनी, दाल तडक़ा व राईस शामिल है जो कि पूरी तरह से रेडी टू ईट है। इन सब प्रोडक्ट की लाइफ की बात करें तो यह एक वर्ष तक खराब नहीं होंगे। इसके लिए खाद्य आपूर्ति विभाग सहित बीआरसीसीजीएस द्वारा लाइसेंस भी दिया गया है। इसके अलावा कई ऐसे प्रोडक्ट है जो रेडी टू कुक हैं। रेडी टू कुक में कैच अप और सोया सॉस, भुना मसाला, ग्रेबी सहित कई अन्य प्रोडक्ट शामिल है।
यह सभी प्रोडक्ट शिमला हिल्स ऑफ रिंग्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाए जा रहे हैं जो राजधानी के शोघी में स्थित हैं। कंपनी द्वारा कुल 40 प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे हैं जिसे पांच राज्यों, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली एनसीआर में सप्लाई किया जा रहा है। कंपनी के कर्मचारी विवेक रोहाल ने बताया कि यह सभी प्रकार के प्रोडक्ट पूरी तरह से ऑर्गेनिक है और इससे सेहत को किसी प्रकार का नुकसान नहीं है। विवेक ने बताया कि थर्मल रिटार्ट प्रोसेसिंग यूनिट में यह सभी प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं इन्हें यूएसए सहित अन्य देशों में एक्सपोर्ट किया जाता है।
Next Story